BRABU Exam Calendar 2026 OUT — 18 महीने में 102 से अधिक परीक्षाओं और रिजल्ट की संभावित तिथि जारी

BRABU Exam Calendar 2026: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय यानी BRABU Muzaffarpur ने अगले 18 महीनों में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं और उनके संभावित रिजल्ट को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

इस परीक्षा कैलेंडर में स्नातक, पीजी, वोकेशनल, लॉ, बीएड सहित अन्य कोर्स की परीक्षाओं को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लगभग 102 से अधिक परीक्षाओं को निर्धारित समय के अनुसार आयोजित करने की योजना तैयार की गई है।

BRABU Exam Calendar 2026

BRABU Exam Calendar 2026 की खास बातें

BRABU के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था को नियमित करने के लिए पहले से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इस कैलेंडर में अलग-अलग सत्र और सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ उनके संभावित रिजल्ट जारी होने का समय भी बताया गया है।

इस परीक्षा कैलेंडर में UG, PG, Vocational, Law, B.Ed, B.Sc, विभिन्न Diploma Courses, PG Diploma, BCA, MCA सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य परीक्षा और रिजल्ट में होने वाली देरी को कम करना है।

BRABU UG Exam Calendar 2026

UG Session 2023-27 के लिए 6th Semester की परीक्षा सितंबर में और रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना बताई गई है। इसके बाद 7th Semester की परीक्षा नवंबर में तथा रिजल्ट जनवरी 2027 में आने की संभावना है। 8th Semester की परीक्षा जून 2027 में और रिजल्ट जुलाई 2027 में जारी होने की संभावित तिथि दी गई है।

UG Session 2024-28 के लिए 4th Semester की परीक्षा सितंबर में और रिजल्ट नवंबर में, 5th Semester की परीक्षा नवंबर में और रिजल्ट जनवरी 2027 में तथा 6th Semester की परीक्षा जून 2027 में और रिजल्ट जुलाई 2027 में होने की संभावना है। 7th Semester की परीक्षा नवंबर 2027 और रिजल्ट दिसंबर 2027 में संभावित है।

वहीं UG Session 2025-29 के 2nd Semester की परीक्षा अगस्त में और रिजल्ट अक्टूबर में, 3rd Semester की परीक्षा दिसंबर में और रिजल्ट फरवरी 2027 में तथा 4th Semester की परीक्षा जुलाई 2027 में और रिजल्ट सितंबर 2027 में संभावित है। 5th Semester की परीक्षा दिसंबर 2027 और रिजल्ट फरवरी 2028 में संभावित है।

UG Session 2026-30 के लिए 1st Semester की परीक्षा दिसंबर में और रिजल्ट फरवरी 2027 में, 2nd Semester की परीक्षा जुलाई 2027 में और रिजल्ट सितंबर 2027 में तथा 3rd Semester की परीक्षा दिसंबर 2027 में और रिजल्ट फरवरी 2028 में संभावित है।

BRABU UG Exam & Result Calendar

Session Semester परीक्षा की संभावित तिथि रिजल्ट की संभावित तिथि
2023-27 छठा सेमेस्टर सितंबर 2026 नवंबर 2026
2023-27 सातवां सेमेस्टर नवंबर 2026 जनवरी 2027
2023-27 आठवां सेमेस्टर जून 2027 जुलाई 2027
2024-28 चौथा सेमेस्टर सितंबर 2026 नवंबर 2026
2024-28 पांचवां सेमेस्टर नवंबर 2026 जनवरी 2027
2024-28 छठा सेमेस्टर जून 2027 जुलाई 2027
2024-28 सातवां सेमेस्टर नवंबर 2027 दिसंबर 2027
2025-29 दूसरा सेमेस्टर अगस्त 2026 अक्टूबर 2026
2025-29 तीसरा सेमेस्टर दिसंबर 2026 फरवरी 2027
2025-29 चौथा सेमेस्टर जुलाई 2027 सितंबर 2027
2025-29 पांचवां सेमेस्टर दिसंबर 2027 फरवरी 2028
2026-30 प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2026 फरवरी 2027
2026-30 द्वितीय सेमेस्टर जुलाई 2027 सितंबर 2027
2026-30 तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2027 फरवरी 2028

BRABU PG Exam Calendar 2026

पीजी विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा और रिजल्ट का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। PG Session 2024-26 के 4th Semester की परीक्षा अप्रैल में और रिजल्ट सितंबर में संभावित है।

PG Session 2025-27 के 2nd Semester की परीक्षा सितंबर में और रिजल्ट अक्टूबर में, 3rd Semester की परीक्षा दिसंबर में और रिजल्ट फरवरी 2027 में तथा 4th Semester की परीक्षा जून में और रिजल्ट अगस्त 2027 में जारी होने की संभावना बताई गई है।

BRABU PG Exam & Result Calendar

Session Semester परीक्षा की संभावित तिथि रिजल्ट की संभावित तिथि
2024-26 चौथा सेमेस्टर अप्रैल 2027 सितंबर 2027
2025-27 दूसरा सेमेस्टर सितंबर 2026 अक्टूबर 2026
2025-27 तीसरा सेमेस्टर दिसंबर 2026 फरवरी 2027
2025-27 चौथा सेमेस्टर जून 2027 अगस्त 2027

विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए

BRABU के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही BRABU की Official Website, अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाले परीक्षा नोटिस पर नजर बनाए रखें। परीक्षा फॉर्म, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, डेटशीट और रिजल्ट से संबंधित अपडेट अलग-अलग समय पर जारी किए जा सकते हैं।

BRABU Exam Calendar 2026 से विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं और संभावित रिजल्ट की जानकारी पहले से मिल सकेगी। इससे छात्र अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से प्लान कर पाएंगे।

Important Link

Download Exam Calendar Notice Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here

 

Leave a Comment