BRABU UG 6th Semester Exam Form 2026 Notice OUT : (Session 2023-27) परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, यहाँ देखे ऑफिसियल नोटिस

BRABU UG 6th Semester Exam Form 2026: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), Muzaffarpur की ओर से UG Semester 6 Examination 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह परीक्षा Session 2023-27 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिस के अनुसार योग्य विद्यार्थियों का Semester 6 Exam Form 2026 भरने की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

BRABU UG CBCS Semester 6 Exam Form 2026

इन्हे भी देखे: BRABU UG 5th Semester Exam Date 2026 (Session 2024-28) OUT : ब्राबू यूजी 5th Semester परीक्षा तिथि घोषित, ऑफिसियल नोटिस जारी

BRABU UG 6th Semester Exam Form 2026 Highlight

Particulars Details
University Name Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur
Course UG CBCS
Semester 6th Semester
Session 2023-27
Examination Semester 6 Examination 2026
Exam Form Start Date 17 August 2026
Exam Form Last Date 22 August 2026
College UMIS Update Last Date 25 August 2026
Official Website Click Here

BRABU UG 6th Semester Exam Form 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार UG CBCS 6th Semester Examination 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद कॉलेज स्तर से विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म को UMIS Portal पर 25 अगस्त 2026 की शाम 04 बजे तक अपडेट किया जाना है।

BRABU UG CBCS Semester 6 Exam Form 2026

17 अगस्त से 22 अगस्त तक भरना होगा Exam Form

BRABU UG CBCS 6th Semester Session 2023-27 के योग्य छात्र-छात्राओं के लिए Exam Form Filling Date 17 August 2026 से 22 August 2026 तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज से परीक्षा फॉर्म भरने एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी होगी।

सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की सूचना अपने कॉलेज के सूचना-पट्ट एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से उपलब्ध कराएं।

25 अगस्त तक UMIS Portal पर होगा अपडेट

परीक्षा फॉर्म भरने के बाद सभी संबंधित महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म को UMIS Portal पर 25 August 2026 की शाम 04 बजे तक अपडेट करना होगा।

छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने कॉलेज द्वारा बताई गई प्रक्रिया के अनुसार समय पर परीक्षा फॉर्म भरें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

BRABU UG CBCS 6th Semester  Exam Fee से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

जारी किए गए BRABU के आधिकारिक पत्र में यह भी बताया गया है कि 25 अगस्त 2026 तक परीक्षा शुल्क के भुगतान या RTGS/NEFT की जमा पर्ची की छायाप्रति विद्यार्थियों की सूची के साथ प्रवेश-पत्र शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर परीक्षा शुल्क का विवरण जमा करने वाले महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का ही Examination Admit Card जारी किया जाएगा। इसलिए कॉलेजों के लिए समय पर परीक्षा शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करना बेहद महत्वपूर्ण है।

BRABU UG 6th Semester  Exam Form 2026 कैसे भरें

BRABU UG 6th Semester Exam Form 2026 भरने के लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज से संपर्क करना होगा। कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने के बाद आवश्यक परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद कॉलेज स्तर से विद्यार्थियों का विवरण UMIS Portal पर अपडेट किया जाएगा।

Important Link

Download Notice Click Here
Download 5th Semester Result 2023-27 Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here

FAQ

Q1. BRABU UG 6th Semester Exam Form 2026 कब से भरा जाएगा?
उत्तर: BRABU UG CBCS Semester 6 Exam Form 2026 भरने की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

Q2. BRABU 6th Semester Exam Form भरने की Last Date क्या है?
उत्तर: परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. BRABU UG 6th Semester Exam Form किस Session के लिए है?
उत्तर: यह परीक्षा फॉर्म UG CBCS Session 2023-27 के छात्र-छात्राओं के लिए है।

Leave a Comment